फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five accused of smuggling counterfeit notes arrested

जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five accused of smuggling counterfeit notes arrested
अयोध्या। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अब तक इन आरोपियों ने बाजारों में चार लाख से अधिक के जाली नोट खपा दिये हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच-पांच सौ के 29 हजार रुपये के जाली नोट व पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नगर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए नवागत एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि बाजार में जाली नोटों के खपाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन

जिसके खुलासे के लिए नगर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी अरसद खान की टीम ने सिविल लाइंस स्थित एसबीआई के पास से रौनाही थाना क्षेत्र के बभनियांवा निवासी सतेंद्र सिंह, खिरौनी निवासी सचिन सिंह व पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी कसान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ व तलाशी लेने पर इनके पास से पांच-पांच सौ के जाली नोट बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी पर सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के अजुही निवासी मोहम्मद स्वाले व लईक अहमद को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि सतेंद्र सिंह, सचिन सिंह व कसान जाली नोटों को बाजार में खपाने का कार्य करते थे। जबकि, मोहम्मद स्वाले व लईक अहमद सौदेबाजी व तस्करी का कार्य करते थे।
इन आरोपियों ने बैंक में भी नोट चलाने का प्रयास किया था, जिसकी वजह से रडॉर पर आए थे। इन आरोपियों को नोटों की आपूर्ति कहां से होती है, इसका भी पता लगाया जा रहा है, शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 60-40 के अनुपात में जाली नोटों का कारोबार करते थे। अब तक करीब चार लाख के जाली नोट अलग-अलग जिले में बाजारों में इन लोगों ने खपाए हैं। इनमें से 29 हजार रुपये के जाली नोट इनके पास से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed