{"_id":"63388d902e8d4c36f63b6957","slug":"firing-in-durga-pooja-pandal-man-arrest-faizabad-news-lko6510439123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापूजा पांडाल में झोंका फायर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापूजा पांडाल में झोंका फायर, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र दराबगंज के हाजीपुर सिंहपुर में स्थापित दुर्गापूजा प्रतिमा के पांडाल में शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया।
प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के उसरू अमौना निवासी अशोक कुमार शर्मा शुक्रवार दोपहर तीन बजे हाजीपुर सिंहपुर पहुंचा और लाइसेंसी बंदूक से पांडाल में फायर करने लगा। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अरविंद पटेल आदि ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया और असलहा अपने कब्जे में ले लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी कह रहा था कि वह यह सब नहीं मानता है, आगे भी इस तरह का कृत्य करेगा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसका चालान कर दिया गया है।