फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fire

आग से गृहस्थी राख

Wed, 29 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fire
मवई। झोपड़ी में लगी आग से मंगलवार रात मजदूर की गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना रुदौली तहसील क्षेत्र के इरशाद नगर मजरे हुनहुना की है। सूचना पर हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने जांच कर अहेतुक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

गांव निवासी संतोषी (35) छप्पर रखकर अपनी पत्नी व पुत्र अक्की (3), आदास (2) व पुत्री विनीता (6) के साथ दशकों से रह रहा है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे के सभी लोग जमीन पर पुआल बिछाकर सो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का अनुमान है कि इस दौरान चूल्हे की राख को झोपड़ी के बाहर डाल दिया गया, जिससे रात में आग लग गई। रात करीब 11 बजे संतोषी की पत्नी की नींद खुली तो उसने देखा छप्पर के घास फूस में आग लग गई है। उसके बाद उसने परिवारीजनों को जगाया तो सभी ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पीड़ित की सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई है। पीड़ित को ेसहायता प्रदान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed