फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FIR on bank manager in lock down violation case

लॉकडाउन उल्लंघन मामले में बैंक मैनेजर पर एफआईआर

Mon, 20 Apr 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
FIR on bank manager in lock down violation case
अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक पर लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। इनायतनगर थाने में बैंक मैनेजर के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बीते 18 अप्रैल को इलाहाबाद बैंक की शाखा मिल्कीपुर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए बैंक शाखा पर खाताधारकों की भीड़ लगी थी। जबकि जिला प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बैंक, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, राशन की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। लेकिन इन सब बातों को धता बताते हुए इलाहाबाद बैंक शाखा मिल्कीपुर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थी।
विज्ञापन

बैंकों में सेनेटाइजर व साबुन रखने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन बैंक में आने वाले ग्राहकों के लिए हाथ साफ करने की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी। इनायतनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इलाहाबाद बैंक के मिल्कीपुर शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लॉक डाउन का पालन कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed