{"_id":"63ed2e3918ca8df8c00e8284","slug":"final-will-be-held-in-kaushalpuri-and-paharganj-today-faizabad-news-c-13-1-89885-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: कौशलपुरी व पहाड़गंज में आज होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: कौशलपुरी व पहाड़गंज में आज होगा फाइनल
Thu, 16 Feb 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता के करिअप्पा मंडल क्रिकेट में खिताब के लिए कौशलपुरी व पहाड़गंज में मुकाबला होगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में हो रही इस प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जयप्रकाश नारायण वार्ड और कौशलपुरी के बीच खेला गया। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में कौशलपुरी वार्ड ने जयप्रकाश नारायण वार्ड को छह रन से पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पहाड़गंज और अंबेडकरनगर वार्ड के बीच खेला गया। इसमें पहाड़गंज की टीम ने रोमांचक मुकाबले में अंबेडकरनगर वार्ड को एक रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। करिअप्पा वार्ड का फाइनल मुकाबला कौशलपुरी और पहाड़गंज वार्ड के बीच, देवकाली वार्ड का फाइनल मुकाबला जनौरा और देवकाली के बीच और अयोध्या मंडल का फाइनल मुकाबला सीताकुंड और कपूरी ठाकुर मलिकपुर के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन सांसद लल्लू सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय गुप्ता, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों से भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
आनंद कबड्डी क्लब और डाभासेमर के बीच होगा फाइनल
अयोध्या। खेल महोत्सव के अंतर्गत खेले जा रहे कबड्डी मैच का फाइनल आनंद कबड्डी क्लब और डाभासेमर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज और डाभासेमर के बीच खेला गया।
इसमें डाभासेमर की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज को 33-19 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आनंद कबड्डी क्लब की टीम ने कपूरी ठाकुर वार्ड को 43-19 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। संवाद