Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmer's body found lying in the field

खेत में पड़ा मिला किसान का शव

Sat, 10 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found lying in the field
कुमारगंज (अयोध्या)। थाना कुमारगंज अंतर्गत गोकुला गांव निवासी 52 वर्षीय किसान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सुबह शौच के लिए निकले किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कुमारगंज की चौकी चिलबिली अंतर्गत गोकुला गांव निवासी अधेड़ रामलौट मौर्या (52) शनिवार सुबह खेत की तरफ गया था। कुछ देर बाद जब गांव की महिलाएं उस ओर गई तो रामलौट खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां व एक पुत्र को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू गांव में भी मजरे मूसे पांडे के पुरवा में एक अन्य बुर्जुग का शव भी धान के खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि सनेथू गांव के मजरे मूसे पांडे का पुरवा निवासी साधु चौहान (60) शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे धान के खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन भी की। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने धान के खेत में उसका शव पड़ा देखा। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे और न ही आसपास कोई संदिग्ध वस्तु मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed