{"_id":"60048bf58ebc3e30cb68d57e","slug":"farmer-killed-to-guard-the-farm-faizabad-news-lko5603794150","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली निकले किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली निकले किसान की हत्या
विज्ञापन
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावा सूफी गांव में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की शनिवार रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावा सूफी गांव के निवासी देवीदीन शुक्ला (58) पुत्र बिंदेश्वरी खेती-किसानी करते थे। मृतक के पुत्र आशीष कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शनिवार 16 जनवरी को शाम छह बजे अपने घर से बखत तिवारी का पुरवा स्थित अपने गेहूं के खेत की रखवाली के लिए घर से गए थे।
काफी देर तक न आने पर जब परिवारीजनों ने फोन किया तो उनका फोन बंद मिला। रात 11 बजे के बगल के एक गांव निवासी ने गन्ने की खेत के बगल सड़क पर देवीदीन शुक्ला को खून से लथपथ हालत में खेत के किनारे एक पिलर के पास पड़ा हुआ देखा।
विज्ञापन
उनकी साइकिल कुछ दूर पर पड़ी थी और साइकिल में झोला टंगा हुआ था। पिलर पर लगाए गए कटीले तारों में उनका मफलर लटका था। पहचानने के बाद उन्होंने देवीदीन के परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन घायल देवीदीन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। घटनास्थल पर खून पड़ा हुआ। मृतक के घुटने के नीचे दोनों पैरों पर, एक हाथ के साथ सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा, थानाध्यक्ष खंडासा कृष्णकांत यादव थाना अध्यक्ष कुमारगंज व इनायतनगर पुलिस घटना के सभी पहलुओं का निरीक्षण किया है। मृतक के पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं। परिवारीजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
पुलिस ने मृतक के पुत्र आशीष कुमार तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।