{"_id":"625b00396166c92fab7ba33b","slug":"farmer-killed-in-enmity-faizabad-news-lko6264242123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में किसान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलसर (अयोध्या)। खेत की रखवाली करने जा रहे रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बहरास गांव निवासी एक किसान की लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के भाई बब्लू की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। ये सभी आरोपी मृतक के पिता की बीस वर्ष पूर्व हुई हत्या के आरोपी हैं, वर्तमान में सभी जमानत पर हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र रुदौली के बहरास गांव निवासी किसान रामचेतन रावत (45) छुट्टा जानवरों से फसल को बचाने के लिए रात में खेत में बनी झोपड़ी में ही रहता था। उसके भाई बबलू ने बताया कि रोज की तरह वह शुक्रवार रात भोजन करने के बाद गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित खेत गया था।
खेत में बनी झोपड़ी से लगभग सौ मीटर दूर घात लगाए बैठे हत्यारों ने लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से रामचेतन का सिर कूंचकर हत्या कर दी। हत्या होने की जानकारी सुबह भोर में तब हुई जब उनकी पत्नी सीमा खेत गईं, उन्होंने देखा कि झोपड़ी से कुछ ही दूरी पर पति का रक्तरंजित शव पड़ा था।
विज्ञापन
पति के शव को देख सीमा विलाप करने लगी। यह देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ रुदौली एसके तिवारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे व पड़ताल शुरू कर दी।
वहीं, हत्या के पीछे रंजिश का मामला सामने आ रहा है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार वर्ष 2008 में गांव के एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे जिसमें मोहनलाल रावत पर लोहे की सरिया से हमला किया गया था। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना की तहरीर मृतक के पुत्र रामचेतन रावत ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ लिखाई थी।
मुकदमे के दौरान नामजद लोगों को न्यायालय ने सजा सुना दी। वर्तमान में मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान में चार लोग जमानत पर बाहर हैं। मृतक के भाई बबलू ने पुरानी दुश्मनी के आधार पर इन्हीं चार सगे भाई देशराज रावत, दशरथ रावत, उदयराज रावत व ईश्वरलाल रावत निवासी बहरास गांव के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।