फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmer

57 करोड़ से पशुपालन, मत्स्य व अन्य यूनिट लगेंगी

Fri, 19 Jun 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer
अयोध्या। किसानों की किस्मत जल्द ही मनरेगा से चमकने वाली है। अब इसके जरिए फसलों की खेती के साथ मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि के साथ इससे जुड़ी हुई यूनिट लगाने का भी कार्य शुरू होगा इसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 57 करोड़ से पहले चरण का प्रस्ताव बनाकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के वैज्ञानिकों ने प्रदेश सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलते ही 23 कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए इसे हकीकत में उतारने की कोशिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अब तक मनरेगा को सिर्फ सड़क, पोखरा, खड़ंजा, नाली आदि कार्यों के जरिए गरीबों को रोजगार देने का आधार माना जाता था। अब इसके जरिए सरकार खेती-बाड़ी से लेकर किसानों के लिए संचालित रोजगार परियोजनाओं का नया प्रारूप तय कर रही है। इसी के तहत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को कृषि विभाग के जरिए पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने अपने अधीन पूर्वी उत्तर प्रदेश में संचालित 23 कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा सरकार की मनरेगा योजना के तहत किसानों के खेत पर फसल प्रणाली मॉडल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। यह लगभग 57 करोड़ की परियोजना का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने निदेशक प्रसार प्रो एपी राव को इस योजना के लिए कृषि विज्ञान केंद्रों के द्वारा उनके जनपदों से पांच पांच किसानों के चयन का निर्देश दिया है। निदेशक प्रसार प्रो एपी राव ने बताया कि चयनित किसानों के खेत पर मनरेगा योजना के माध्यम से फसल प्रणाली मॉडल तैयार किये जाने लिए 2 मॉडल बनाए गए हैं जिसमें पहला मॉडल अन्न उत्पादन, औद्यानिक फसल, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन, नाडेप कंपोस्ट तथा वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना का है जबकि दूसरे मॉडल में पहले मॉडल के कार्यों के साथ मधुमक्खी पालन व डेयरी यूनिट की स्थापना के साथ होगा।

निदेशक प्रसार ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में इस योजना से विकसित किये जाने वाले मॉडल वहां के किसानों को बेहतर कृषि व कृषि आधारित उद्यम अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस योजना के तहत एक यूनिट की स्थापना विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर भी किसानों के प्रदर्शन के लिए स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed