फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad-Jagdishpur four-lane will made in Rs1056 crore

1056 करोड़ में बनेगा फैजाबाद-जगदीशपुर फोरलेन

Wed, 21 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Faizabad-Jagdishpur four-lane will made in Rs1056 crore
फैजाबाद के जीआईसी मैदान में परिवर्तन यात्रा जनसभा व शिलान्यास समारोह का दीप प्रज्ज्‍वलित कर शुभारंभ करते केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी ने बुधवार को यहां जीआईसी मैदान में 1056.41 करोड़ की लागत से फैजाबाद-जगदीशपुर फोरलेन निर्माण का शिलान्यास किया। दावा किया कि इस रोड को सीमेंट व कंकरीट से ऐसा बनाएंगे कि दो पीढ़ियों तक तक एक भी गड्ढे नहीं होंगे। इसी के साथ एलान किया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को गांव से जाने की बात कह एनएचाई के अधिकारी सहमत नहीं हैं, लेकिन मैंने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया है कि भगवान राम के लिए इस राष्ट्रीय राजमार्ग को हर हाल में बनाना है।
विज्ञापन


इस रोड पर यात्रियों के लिए की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था होगी। चार माह में डीपीआर बनने के साथ काम शुरू होगा। मंत्री ने गंगा की तरह सरयू नदी में जल परिवहन मार्ग बनाने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तय कार्यक्रम से तीन घंटे देर से दिल्ली से लखनऊ होकर हेलीकाप्टर से अपरान्ह तीन बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से चंद कदम दूर खचाखच भीड़ भरे जीआईसी मैदान में सबसे पहले जगदीशपुर-फैजाबाद खंड के फोरलेन सहित पेव्ड सोल्डर चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। राजमार्ग 330ए जगदीश-फैजाबाद खंड तक ऐसा रोड बनेगा कि दो पीढ़ियों तक एक भी गड्ढा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड कंकरीट व सीमेंट का होगा। रामनगरी के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि दो हजार करोड़ में रामजानकी मार्ग एनएच 27 अयोध्या-छावनी से बिहार सीमा तक बना रहे हैं। कहा कि सांसद लल्लू सिंह ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की मांग उठाई है, हमने अभी-अभी एनएचआई के अधिकारियों से पूछा तो उनका जवाब था कि सड़क गांवों से जुड़ी है, एनएचआई के नियम राममार्ग की इजाजत नहीं देंगे।

फिर मैं नियम-कानून को बदलकर इसे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा करता हूं। कहा कि 250 किमी लंबे इस मार्ग से ऋषि-मुनियों की तपस्थली, धार्मिक स्थल आदि के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं-यात्रियों के लिए रोड के किनारे उनके ठहरने आदि की पूरी सुविधा की व्यवस्था भी होगी।

इसके डीपीआर का निर्देश दे दिया गया है। काम जल्द शुरू होगा। एनएचआई के कार्यों की सराहना करते हुए नितिन गडकरी ने दावा किया कि तीन साल में 4.5 लाख करोड़ के काम शुरू हुए हैं, पांच साल में 25 लाख करोड़ के काम होंगे। वर्तमान में प्रतिदिन 28 किमी सड़कें बन रही हैं, इसे 41 किमी प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अविरल-निर्मल गंगा अभियान में मंत्री उमा भारती के साथ मेरा विभाग जुड़ा है। 111 नदियों को जलमार्ग में बदला गया है। आज सरयू नदी को भी जलमार्ग बनाने का एलान करते हैं। कहा कि 20 हजार किमी जलमार्ग बना रहे हैं, 4 हजार करोड़ में जलमार्ग पर कोलकाता से हल्दिया-वाया वाराणसी काम शुरू हो गया है। 

मानसरोवर मार्ग का प्रधानमंत्री जल्द करेगें भूमिपूजन
फैजाबाद। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां आते समय उनके पास फोन आया था, देहरादून से मानसरोवर यात्रा मार्ग को लेकर जानकारी ली। जल्द प्रधानमंत्री इस मार्ग के कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कहा कि संतों-श्रद्धालुओं को जल्द ही नेपाल-चाइना के रास्ते जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पिथौरागढ़ से मानसरोवर यात्रियों के लिए रोड बना रहे हैं। 12 सौ किमी मार्ग पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, 2018 तक काम पूरा करेंगे। 


आप मांगते थक जाएंगे, मैं देते नहीं थकूंगा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद लल्लू सिंह के लंबे-चौड़े मांगपत्र पर कहा कि आप मांगते थक जाओगे, मैं देते नहीं थकूंगा। कहा कि अयोध्या के लिए जो भी जरूरत होगी, उसके लिए धन की कमी नहीं होगी। जो काम घोषणा से छूट गए हैं, उन्हें भी पूरा करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed