{"_id":"63b07e93c891c1472909813a","slug":"extortion-of-10-lakhs-sought-from-the-businessman-faizabad-news-lko664439712","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। उसे एक धमकी भर पत्र मिला है जिसमें लिखा है कि पैसा प्यारा है या परिवार... इसका फैसला कर लो, अगर सहमत हो तो घर की छत पर भगवा झंडा फहरा देना। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चौक पानी की टंकी के सामने मनचंदा ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान चलाने वाले आलोक मनचंदा निवासी मुगलपुरा कोतवाली नगर ने बताया कि बीते 24 दिसंबर को उनके घर पर पत्नी अकेली थी। दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच दरवाजे के नीचे एक पत्र पड़ा हुआ था। उसमें लिखा हुआ था कि ...हमें 10 लाख रुपए चाहिए, इसके लिए हम तुम्हारे साथ व तुम्हारे अपनों के साथ कुछ भी कर सकते हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी दीपा व बेटा ओम मनचंदा है, दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है।
पीड़ित ने बताया कि पत्र मिलने के बाद से वे व उनका परिवार दहशत में हैं। पत्नी द्वारा हिम्मत बंधाने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद शुक्रवार की रात कोतवाली नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीम बनाकर जांच शुरू कर दी गई है।