फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Exam

अंग्रेजी में 34 अंक के प्रश्न सेलेवस से बाहर के आए

Thu, 20 Feb 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Exam
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि की चल रही मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को होने वाली बीए तृतीय वर्ष के प्रश्नपत्र में 34 अंक के प्रश्न सेलेवस से बाहर के आ गए। इससे विद्यार्थी प्रश्नपत्र देखने के बाद आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

साकेत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा नियंत्रक को तत्थों से अवगत कराया। परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा दी लेकिन विद्यार्थियों की मांग है कि प्रश्न पत्र या तो फिर से कराया जाए या फिर 34 अंक प्रत्येक विद्यार्थी की उत्तरपुस्तिका में जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन

गुरुवार को साकेत महाविद्यालय में अवध विवि की मुख्य परीक्षा की प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष का अंग्रेजी का द्वितीय प्रश्नपत्र था। सुबह पेपर बटने के बाद विद्यार्थियों ने जब पेपर पढ़ा तो सेलेवस के बाहर का आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक परीक्षार्थियों ने अपने-अपने कक्षनिरीक्षकों से शिकायत की। परीक्षार्थियों को आरोप था कि प्रश्नपत्र में 34 अंक के प्रश्न सेलेवस के बाहर से हैं। पेपर सेट करने वालों ने सेलेवस को ध्यान नहीं दिया है, यह 34 अंक पुराने सेलेवस के प्रश्न है जबकि नए सत्र से नया सेलेवस लागू हो गया है।
थोड़ी देर में जब परीक्षार्थियों का आक्रोश बढ़ने लगा तो महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा नियंत्रक से बात की। परीक्षा नियंत्रक के ओर से आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षार्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र के सेक्शन ए के पहले का तीसरा व आठवां प्रश्न, सेक्शन बी के दूसरा प्रश्न का तीसरा के वैकल्पिक प्रश्न व पांचवें के दोनों वैकल्पिक प्रश्न सेलेवस से बाहर के हैं। यह प्रश्नपत्र पुराने सेलेवस के है। परीक्षा खत्म होने के बाद साकेत महाविद्यालय प्रशासन ने अवध विवि को लिखित में पत्र भेजकर सेलेवस के बाहर का प्रश्न आने की सूचना दी है। साथ ही छात्र हित हो देखते हुए सही निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed