{"_id":"5e46eef48ebc3ee5935b6377","slug":"exam-faizabad-news-lko508555676","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आज से, नकल रोकने के सख्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आज से, नकल रोकने के सख्त इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। जिले के छह केंद्रों पर 4811 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा में निगरानी के लिए कोऑर्डिनेटर की ओर से अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के तहत जिले में करीब 25 विद्यालय संचालित हैं। यहां हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। इस बार परीक्षा में हाईस्कूल के 2767 व इंटर के 2044 सहित 4811 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
इसके लिए इस बार भी जिले के छह स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। जिसमें केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, अवध इंटरनेशनल, जिंगल बेल अकादमी व अनिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामिल हैं। शनिवार को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे चलने वाली इस परीक्षा के लिए शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
केंद्रों पर दिन भर डेस्क स्लिप, सीटिंग प्लान आदि व्यवस्थित करने में लोग जुटे रहे। वहीं, निगरानी के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मिशन कदाचार को रोकने के लिए सचल दल का गठन किया गया है। इसके अलावा केंद्रों को सीसीटीवी, वाइस रिकॉर्डर आदि से लैस किया गया है।
इसके साथ ही मोबाइल एप से भी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। वहीं, इस बार सभी परीक्षा केंद्रों को जीओ मैपिंग से टैग किया गया है, जिससे परीक्षार्थी आसानी से केंद्र ढूंढ सकेंगे। एडमिट कार्ड में लिखे परीक्षा केंद्र के नाम को जीओ मैपिंग में डालते ही उसका रास्ता पता चल जाएगा। साथ ही केंद्र अध्यक्ष के मोबाइल को भी जीओ मैपिंग से जोड़ा जाएगा, जिससे परीक्षा शुरू होते ही बोर्ड को सारी जानकारी मिल जाएगी। जिला कोऑर्डिनेटर प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।