फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Exam

47 केंद्रों पर कल होगी पीसीएस परीक्षा

Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Exam
अयोध्या। जिले के 47 केंद्रों पर रविवार को लोक सेवा आयोग की परीक्षा होगी। इसमें करीब 22 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात होंगे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रश्नपत्र की हैंडलिंग बड़ी गंभीरता एवं परफेक्ट रूप से हो। यदि किसी भी सेंटर से पेपर लीक होगा तो उसकी पूरी जिम्मेदार्री केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी।
विज्ञापन

पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी कराई जाय। डीएम ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा के दिन जाम की समस्या से निजात के लिए जिलाधिकारी ने एसपी सिटी को ट्रैफिक व्यवस्था के व्यापक प्रबंध के निर्देश दिया है।
डीएम ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने अधीन केंद्रों की उत्तर पुस्तिका को सीलपैक कराकर पार्सल के लिए अपने अभिरक्षा में डाकघर पहुंचाएंगे। किसी भी परेशानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed