{"_id":"612a7d258ebc3e7a094a743c","slug":"entry-to-the-venue-will-be-available-with-invitation-and-identity-card-faizabad-news-lko5931840170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमंत्रण व पहचान पत्र के साथ मिलेगा कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमंत्रण व पहचान पत्र के साथ मिलेगा कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति की मौजूदगी में रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र और आधारकार्ड/पहचान पत्र जरूरी होगी। इस आशय का निर्देश शनिवार को जिलाधिकारी ने जारी किया है। बिना इसके प्रवेश वर्जित होगा।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में आमंत्रित सभी महानुभावों से अनुरोध किया है कि रामकथा पार्क कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के एक घंटा पूर्व लगभग 11 बजे अपने आमंत्रण पत्र एवं आधार कार्ड/पहचान पत्र के साथ पधारें।
उन्होंने बताया कि 11 बजे के बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवागमन में असुविधा होगी। इसलिए सभी आमंत्रित महानुभाव कार्यक्रम में 11 बजे से पूर्व ही पहुंचें। समय से स्थान ग्रहण करने का कष्ट करें। विशेष जानकारी के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता से मोबाइल नंबर 9454419036 पर संपर्क कर सकते हैं।