फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Entrance of Ram Janmabhoomi Path will attract the devotees, will be decorated with the theme of Ramkatha

Ayodhya News : भक्तों को लुभाएगा राम जन्मभूमि पथ का प्रवेश द्वार, रामकथा की थीम से होगा सज्जित

Wed, 27 Sep 2023 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Sep 2023 06:52 PM IST
सार

राममंदिर के तीनों रास्तों को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। रामजन्मभूमि पथ, रामपथ और भक्तिपथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें राम जन्मभूमिपथ रामलला का प्रमुख दर्शनमार्ग होगा। इस पथ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
Entrance of Ram Janmabhoomi Path will attract the devotees, will be decorated with the theme of Ramkatha
रामलला का प्रमुख दर्शनमार्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

राममंदिर के तीनों रास्तों को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। रामजन्मभूमि पथ, रामपथ और भक्तिपथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें राम जन्मभूमिपथ रामलला का प्रमुख दर्शनमार्ग होगा। इस पथ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पथ पर प्रवेश करते ही भव्य प्रवेश द्वार भक्तों को लुभाएगा। रामायण की थीम पर थ्री डे गेट आकर्षण का केंद्र होगा। 13.62 करोड़ की लागत से इस प्रवेश द्वार का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन


दो सितंबर से प्रवेश गेट व दस कैनोपी का कार्य शुरु कर दिया है और 31 दिसंबर तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। पथ हरियाली से आच्छादित होगा। गेट की ऊंचाई करीब करीब 12 मीटर होगी। यात्रियों के लिए दर्शन मार्ग के ऊपरी हिस्से को लोहे की जाली और प्लास्टिक से कवर किया जाएगा। रात में यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए लाइटें लगाईं जाएंगी जो धनुषाकार होगी।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बाद भक्तों को आगे प्रवेश मिलेगा
मास्टर प्लान के अनुसार, बिड़ला धर्मशाला के सामने सुग्रीव किला से श्रीराम लला तक 566 मीटर लंबे रामजन्मभूमि पथ पर प्रवेश के लिए दो बड़े खंभे लगाए जाएंगे। इससे दर्शन करने आने वाले यात्रियों को आकर्षित कर सके। दोनों खंभे सैंड पिंक स्टोन के होंगे। एंट्री पाइंट पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए है। सुरक्षा उपकरणों को भी तय जगहों पर स्थापित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed