फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Encounter between police and miscreants in Ayodhya

अयोध्या: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

Sun, 10 Apr 2022 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Apr 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Ayodhya
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के हैदर गंज थाने के सिपाही के साथ लूट की घटना करने वाले तीन आरोपियों के साथ शनिवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने से एक सिपाही कृष्ण कुमार यादव भी घायल हुआ है। पुलिस वाहन पर भी एक गोली लगी है। बदमाश के पास से एक बाइक, 12 बोर का तमंचा, पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि 8 अप्रैल को सुबह सुरक्षा ड्यूटी से हैदर गंज थाने में वापस जा रहे सिपाही के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थाना हैदरगंज थाना इलाके के तकमनीगंज पुल से पछियाना रेाड पर कटरा गांव के समीप नलकूप के पास दो मोटर साइकिल सवार वांछित/सदिग्ध तीन अभियुक्तों के साथ पुलिस की मुठभेड हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान आरोपी 25 वर्षीय आकाश दुबे पुत्र राकेश दुबे निवासी शीला का पुरवा पूरब पट्टी थाना हैदरगंज के दोनों पैरो में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से 12 बोर का एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक और सिपाही से लूटा गया पैनकार्ड, एनपीएस कार्ड बरामद हुआ है। 

मामले में धारा 394, 504, 506, 332 एवं 353 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। शुक्रवार सुबह सिपाही के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस फोर्स आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हैदरगंज तारुन मार्ग पर तकमीनगंज पुल के पास बाइक सवार आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी फायर करते हुए पछियाना की तरफ भागने लगे। 

पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। लेकिन नहीं रुके और लगातार फायर करते रहे। गोली लगने से घायल आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी मुकदमा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed