फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   elegation on bank employee

बैंककर्मी पर फार्म में हेराफेरी कर 10 हजार हड़पने का आरोप

Mon, 25 Nov 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
elegation on bank employee
अमसिन (अयोध्या)। बैंक कैशियर द्वारा जमा फार्म में हेराफेरी कर अनपढ़ महिला से 10 हजार रुपये हड़प लेने का आरोप है। भुक्तभोगी को जानकारी हुई जब वह दोबारा अपना पैसा निकालने के लिए बैंक गई। मामले की शिकायत के बाद बैंक प्रबंधक द्वारा सीसी फुटेज दिखाने के नाम पर महिला को एक सप्ताह से दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा अमसिन बाजार का है। यहां पर खिरौनी गांव निवासी शोभा पत्नी श्रीचंद्र गुप्ता बीते 30 अक्टूबर को तीस हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए गई थी। निरक्षर होने की वजह से महिला ने बैंक के एक कर्मचारी से जमा पर्ची को भरवाया उसके बाद वह कैशियर के पास गई वहां पर वह तीस हजार रुपए तथा जमा पर्ची दिया।
विज्ञापन

कैशियर ने पैसा जमा करने के उपरांत महिला को रसीद दे दिया। एक पखवारे बाद जब महिला दोबारा बैंक से पैसा निकालने गई तब उसे पता चला कि उसके खाते में पूरी रकम नहीं जमा हुई है यह जानकर महिला अवाक रह गई उसने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक मो. सनाउल्लाह से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पता चला कि पैसा जमा करने वाले कैशियर वीरेंद्र बहादुर सिंह का स्थानांतरण हो चुका है उन्होंने महिला से उस समय का सीसी फुटेज दिखाने की बात कही। लेकिन एक सप्ताह से महिला रोज बैंक का चक्कर लगा रही है और उसे सीसी फुटेज नहीं दिखाया जा रहा है। शाखा प्रबंधक सनाउल्लाह ने बताया कि बैंक के सीसी फुुटेज में गड़बड़ी की वजह से तारीख नहीं क्लियर हो पा रहा है जिससे स्थिति साफ नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed