फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   electricity hot summer power cut

Ayodhya News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती का करंट, पानी को भी तरसे

Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
electricity hot summer power cut
अयोध्या। एक तो सूरज का पारा चढ़ता जा रहा है, ऊपर से बिजली और पानी का संकट आम नागरिकों को रुला रहा है। रविवार को पूरे शहर में दिनभर में सौ से ज्यादा बार बिजली कटी तो हजारों परिवारों को पेयजल भी नहीं मिल पाया। इसके अलावा दिन में वोल्टेज भी इतनी लो रही कि कई इलाकों में पंखे भी नहीं चल पा रहे थे।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली-पानी की जरूरत बढ़ती जा रही है, लेकिन उपलब्धता उतनी नहीं है। ऊर्जा निगम के अफसर एक तरफ तो अयोध्या में विश्वस्तरीय बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि गर्मी में ओवरलोड से शहर के तार पिघलकर गिर रहे हैं। जिसकी वजह से शनिवार रात से लेकर रविवार तक दिन में बार-बार बिजली कटती रही। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। पूरे शहर में अलग-अलग इलाकों में सौ से ज्यादा बार बिजली कटी।
विज्ञापन

उधर, पेयजल आपूर्ति की स्थिति पिछले दिनों से तो बेहतर है। फिर भी अभी रामपथ पर पानी का संकट बरकरार है। रामपथ पर सहादतगंज और साहबगंज समेत 12 स्थानों पर लाइनें ब्रेक रहीं। सहादतगंज और साहबगंज में लाइन ब्रेक होने के कारण पांच नलकूप बंद रहे। जिससे हजारों परिवारों को दिन भर पानी नहीं मिल पाया। जलकल के महाप्रबंधक महेश चंद्र आजाद ने बताया कि शाम को लाइन की मरम्मत होने से इन क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed