फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Election scenario clarified in Ayodhya assembly

अयोध्या विधानसभा में स्पष्ट हुआ चुनावी परिदृश्य

Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Election scenario clarified in Ayodhya assembly
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा सीट पर अब चुनावी परिदृश्य स्पष्ट हो गया है। भाजपा व सपा के साथ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए थे।
विज्ञापन

अब कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोलते हुए इस सीट पर प्रत्याशी उतार दिया है। कांग्रेस ने सपा से आए दर्शननगर के साईं का पुरवा निवासी रामनरेश मौर्या की पत्नी रीता मौर्या को उम्मीदवार बनाया है।
हालांकि इस सीट पर बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, बावजूद इसके लगभग-लगभग यहां चुनावी परिदृश्य स्पष्ट हो चुका है। भाजपा ने अयोध्या विधानसभा से पिछली बार के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

सपा ने भी अपने पुराने चेहरे तेजनारायण पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें मौका दिया है। कांग्रेस की ओर से रविवार को जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में अयोध्या विधानसभा का भी नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से कांग्रेस ने रीता मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। रीता मौर्या गृहणी हैं और दर्शननगर के साईं का पुरवा निवासी हैं। उनके पति रामनरेेश मौर्या इससे पहले समाजवादी पार्टी में पदाधिकारी भी रह चुके हैं।
कुछ ही महीनों पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। अयोध्या सीट पर आम आदमी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। शुभम श्रीवास्तव आप से ताल ठोंक रहे हैं। अब इंतजार केवल बसपा के दांव का है।

बसपा में इस सीट से टिकट के कई दावेदार हैं, लेकिन अभी तक पार्टी इस सीट पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय नहीं ले पाई है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अयोध्या विधानसभा सीट का चुनावी परिदृश्य अब साफ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed