{"_id":"5fe21c188ebc3e3f7d1e1f26","slug":"election-faizabad-news-lko5562161143","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार पंचायत चुनाव में सॉफ्टवेयर से लगेगी ड्यूटी, तैयार किया जा रहा डाटाबेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार पंचायत चुनाव में सॉफ्टवेयर से लगेगी ड्यूटी, तैयार किया जा रहा डाटाबेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 31 दिसंबर तक अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा बेस तैयार करने लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इस बार सॉफ्टवेयर की मदद से अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पंचायत सामान्य निर्वाचन में प्रभारी अधिकारियों, निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान एवं मतगणना में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाने के लिए आयोग से सॉफ्टवेयर डवलप किया गया है।
इलेक्शन स्टाफ डिप्लायमेंट सॉफ्टवेयर पर किए जाने वाले कार्यों के लिए जनपद स्तर पर संचालन व पर्यवेक्षण कार्य के लिए सीडीओ प्रथमेश कुमार को प्रभारी, डीडीओ हवलदार सिंह को अपर प्रभारी के साथ बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव श्रीवास्तव को नामित किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानीय निकाय सूर्यभान यादव डिस्ट्रिक इंचार्ज के रूप में कार्य करेंगे। कार्यालय स्तर पर इसका संचालन प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
डाटाबेस तैयार करने के लिए आफिस इंचार्ज द्वारा उनके वहां कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के संख्यात्मक विवरण प्रपत्र एक में भरकर निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। विवरण फीडिंग का कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाएगा। बताया कि इस बार इलेक्शन स्टॉफ डिप्लायमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान एवं मतगणना ड्यूटी के अतिरिक्त अन्य ड्यूटी जैसे रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट इत्यादि लगाई जाएगी।