{"_id":"5f90723d8ebc3ec5f125228e","slug":"election-faizabad-news-lko5464594114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के बैलेट पेपर होंगे हरे, सफेद नीले-गुलाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के बैलेट पेपर होंगे हरे, सफेद नीले-गुलाबी
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं हैं। चुनाव में प्रयोग होने वाले बैलेट पेपरों के रंग तय कर दिए गए हैं। 2015 के पंचायत चुनाव में प्रयोग हुए मतपत्रों जैसे ही इस बार बैलेट पेपर के रंग होंगे। चुनाव में चार पदों के लिए एक साथ वोट डलवाए जाने की तैयारी है।
पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे कर सूची तैयार करने में जुट गए हैं। आयोग में इसके साथ दूसरी तैयारियां शुरू कर दी गईं है। यदि पदों के चुनाव की रूपरेखा में कोई परिवर्तन न किया गया तो मतदान के लिए मतपत्रों के रंग को भी तय कर दिया गया है। यह पिछले चुनाव के जैसे ही होंगे।
ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी है। चुनाव में प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र प्रयोग होगा।
विज्ञापन
इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीले रंग का तो जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर प्रयोग किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो मतदाता सूची की तैयारी के साथ ही मतपत्रों की छपाई का काम भी शुरू हो गया है। बताया गया है कि वोट डालने के लिए प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक मतपेटिका का प्रयोग किया जाएगा तो क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वोट एक बैलेट बॉक्स में डाले जाएंगे। एक मतपेटिका रिजर्व में मतदेय स्थल पर रखी जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में प्रयोग किए गए मतपत्रों के रंग के ही बैलेट पेपर इस बार भी प्रयोग किए जाने की तैयारी है। प्रधान पद के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीला, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र प्रयोग होगा।