फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Election excitement increased with the notification of reservation

Ayodhya News: आरक्षण की अधिसूचना के साथ बढ़ी चुनावी सरगर्मी

Fri, 31 Mar 2023 06:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 31 Mar 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Election excitement increased with the notification of reservation
निर्वाचन विभाग में मतदाता सूची, सियासी दलों में बन रही रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। निर्वाचन विभाग में मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है तो सियासी दलों में चुनाव को लेकर रणनीतिक कदमताल शुरू हो गई ह।
निकायों में महापौर, अध्यक्ष, पार्षद व सभासद वार्ड के प्रस्तावित अनंतिम आरक्षण की सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। पुराने आरक्षण में खासा उलटफेर हो गया। सूची जारी होने के बाद चुनाव को लेकर अब दो स्तरों पर तैयारी शुरू की गई है। निर्वाचन विभाग चुनाव पर फोकस करने लगा है। चुनाव के लिए सबसे अहम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी है। एक अप्रैल को मतदाता का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर राजनीतिक दलों में अचानक तेजी आ गई है। बैठकों के लिए मंथन शुरू हो गया है। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर भीड़ ज्यादा रही। भीड़ में चर्चा निकाय चुनाव पर केंद्रित रही। प्रस्तावित आरक्षण सूची में किसी खामी के बारे मेंं जानकारी ली जा रही थी। सपा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बड़े नेताओं के मार्गदर्शन और सभी वर्गों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। शीघ्र बैठक की जाएगी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने कहा कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है, शनिवार से फिर वार्डों में संपर्क शुरू होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारी पहले से ही चल रही है। जल्द ही फिर कोर कमेटी की बैठक की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed