फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eid ul Fitr prayers will be offered in 156 Idgah and 153 mosques of the district

जिले के 156 ईदगाह व 153 मस्जिदों में अदा की जाएगी ईद उल फितर की नमाज

Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr prayers will be offered in 156 Idgah and 153 mosques of the district
अयोध्या। जिले में मंगलवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के 156 ईदगाह व 153 मस्जिदों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। सोमवार को नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत द्वारा सभी ईदगाहों व मस्जिदों की साफ-सफाई कराई गई।
शहर के सिविल लाइंस स्थित ईदगाह पर सोमवार को ईद की नमाज को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे थे। नमाज के दौरान मंगलवार को यहां रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

नमाज के दौरान छुट्टा जानवरों के चलते कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा इनको पकड़कर गोशाला पहुंचाया। जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने ईदगाहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम नगर निगम की टीम के साथ एडीएम सिटी सलिल पटेल व एसपी सिटी विजयपाल सिंह भी सिविल लाइंस स्थित ईदगाह पर पहुंचे व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
मरकजी कमेटी के उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। ईद की नमाज मंगलवार को दो शिफ्टों में अदा कराई जाएगी।

पहली शिफ्ट सुबह 7:30 बजे बाद दूसरी शिफ्ट में सुबह 8:20 पर इमाम मुनव्वर अंसारी अदा कराएंगे। गोसाईगंज तेलिया गढ़ स्थित ईदगाह पर 10 हजार से अधिक लोग नमाज अदा करते हैं। इतने लोगों की नमाज अदा करने की जगह इस गांव में नहीं है। इससे ईदगाह पर दो शिफ्ट में नमाज अदा की जाएगी।
ईद उल फितर की नमाज का समय व स्थान
शहर-फैजाबाद
-शहर ईदगाह फैजाबाद अयोध्या सुबह 8:30 बजे
-जामा मस्जिद मरकज सराय पुख्ता तरकारी मंडी चौक सुबह 8:30 बजे
-मस्जिद मलंग शाह (अड़गड़ा) सिविल लाइन रोडवेज सुबह 9:00 बजे
-मस्जिद बिलाल सुभाष नगर सुबह 8:00 बजे
-जिन्नति मस्जिद तरंग रोड सुबह 7:30 बजे
-मस्जिद दावरी पुरानी सब्जी मंडी सुबह 7:30 बजे
-सुनहरी मस्जिद दालमंडी फतेहगंज सुबह 7:30 बजे
-मदनी मस्जिद मुगलपुरा (मौलाना बादशाह) सुबह 8:00 बजे
-गुदरी मस्जिद बजाजा सुबह 7:30 बजे
-खेत वाली मस्जिद तेली टोला सुबह 8:00 बजे
शहर-अयोध्या
-तारा ईदगाह रानोपाली सुबह 8:30 बजे
-मस्जिद आलम गीरी दुराही कुआं सुबह 8:30 बजे
-मस्जिद काजी कुतबा सुटहटी सुबह 8:30 बजे
-मस्जिद बेगम बरलास सुबह 8:30 बजे
-मस्जिद शाह मदार शाह सुबह 8:00 बजे
-मस्जिद कुटिया नजद रेलवे स्टेशन सुबह 7:30 बजे
रुदौली व आसपास
-ईदगाह रुदौली सुबह 8:00 बजे
-मरकज वाली मस्जिद (पानी की टंकी) सुबह 7:00 बजे
-मस्जिद रहीमगंज सुबह 7:00 बजे
-मस्जिद चौधरी अजीम तिपाई सुबह 7:00 बजे
-मस्जिद बाबू मियाँ सुबह 7:00 बजे
-ईदगाह हलीमनगर सुबह 9:00 बजे
-मरकजी ईदगाह जगनपुर सुबह 7:00 बजे
-जामा मस्जिद रुदौली सुबह 8:00 बजे
-मस्जिद दरगाह शरीफ रुदौली सुबह 7:30 बजे
-मस्जिद मासूमन बीबी कजियाना रुदौली सुबह 7:30 बजे
-मस्जिद सैय्यदना बिलाल भेलसर चौराहा सुबह 8:00 बजे
-ईदगाह मवई सुबह 7:00 बजे
-मस्जिद चैयरमैन वाली सुबह 6:45 बजे
दर्शननगर
-नूरी जामा मस्जिद (ईदगाह) दर्शन नगर अयोध्या सुबह 8:30 बजे
कस्बा भदरसा
-सुन्नी ईदगाह मीराजैना भदरसा सुबह 8:00 बजे
-पिपराताल नूरानी ईदगाह सुबह 8:00 बजे
-भदरसा क्रॉसिंग मदनी ईदगाह सुबह 8:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed