Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Edward's inscriptions tell the mythology of Shiva temples

अयोध्या: एडवर्ड के शिलालेख बताते शिवमंदिरों की पौराणिकता

Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Edward's inscriptions tell the mythology of Shiva temples
अयोध्या। रामनगरी में शिव उपासना का जोर कम नहीं है। यहां न केवल अनेक शिवमंदिरों का अस्तित्व है बल्कि राम के प्रति आस्था रखने वालों में से अधिसंख्य भगवान शिव का अभिषेक करना नहीं भूलते। एडवर्ड के शिलालेखों से भी रामनगरी के शिवमंदिरों की पौराणिकता की पुष्टि होती है।
विज्ञापन


रामनगरी में भगवान व शिव की अभिन्नता है। यह महाशिवरात्रि के पर्व पर नजर भी आती है। अयोध्या पर शोध करने वाले डॉ.हरिप्रसाद दुबे बताते हैं कि रामनगरी में भोले की पौराणिकता की पुष्टि उन शिलालेखों से भी होती है जिसे 1902 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रशासन ने प्रमाणिक शोध के साथ लगवाया था।
विज्ञापन


एडवर्ड तीर्थ विवेचनी सभा ने रामनगरी की 84 कोस की परिधि में ऐसे 148 शिलालेख लगवाए थे जो रामनगरी की पौराणिकता बताते हैं। इनमें 15वें नंबर का शिलालेख क्षीरेश्वरनाथ पर, 27वें नवंबर का दुर्गेश्वरनाथ पर, 81 वें नंबर का शिलालेख नागेश्वरनाथ पर, 92वें नंबर का मंत्रेश्वर महादेव पर, 100वें नंबर का शिलालेख विघ्नेश्वर पर, 110 वें नंबर का त्रिपुरारी मंदिर पर व 117वें नंबर का शिलालेख दुग्धेश्वर पर स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सर्वाधिक प्रतिष्ठित शिवालय नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ है। नागेश्वरनाथ की स्थापना महाराज कुश ने की थी। जबकि रामजन्मभूमि के ईशान कोण पर स्थित क्षीरेश्वरनाथ की स्थापना महाराज दशरथ द्वारा की गई थी। इन शिवालयों में हर रोज भक्त आते हैं। महाशिवरात्रि पर तो यहां दर्शन-पूजन का तांता लगा रहता है।



18 को मनेगी महाशिवरात्रि, नागेश्वरनाथ से निकलेगी शिवबरात
अयोध्या। रामनगरी में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं। शिवरात्रि 18 फरवरी को सर्वार्थ सिद्ध योग में मनाई जाएगी। इसको लेकर शिव मंदिरों को सजाने-संवारने का काम शुरू हो चुका है। इस दिन नागेश्वरनाथ से भव्य शिवबरात भी निकाली जाएगी।

हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर नागेश्वरनाथ मंदिर से गाजे-बाजे, हाथी, घोड़े संग भोलेबाबा की बरात निकाली जाती है। मंदिर प्रबंधन की ओर से बरात के लिए निमंत्रण बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। बरात का क्षीरेश्वरनाथ पर भव्य स्वागत होता है। इसी दिन रात में शिवविवाह का भी भव्य आयोजन होता है।

इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करेगा। वहीं शनि प्रदोष शनिदेव की कृपा बरसाएगा। आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी शनिवार को रात 8:02 मिनट से अगले दिन 19 फरवरी को शाम 4:18 बजे तक रहेगी।

इसलिए महाशिवरात्रि 18 फरवरी को ही मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन ही शनि प्रदोष व्रत भी है। कई शुभ योगों में किए गए पूजा-पाठ और कार्यों का कई गुना अधिक फल मिलता है।


पूजन मुहूर्त
आचार्य प्रवीण ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और भगवान शिव के पूजन के लिए दिन भर मुहूर्त है। जो लोग निशिथ काल में पूजा करना चाहते हैं, उनके लिए रात 12:09 मिनट से रात एक बजे तक का मुहूर्त बन रहा है। शिवलिंग पर शुद्ध जल और बिल्व पत्र अर्पित करके ऊं नम: शिवाय का जाप करने मात्र से ही शिव प्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed