{"_id":"5e5163b58ebc3ef3802d3206","slug":"education-faizabad-news-lko510019148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यवेक्षकों ने किया केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यवेक्षकों ने किया केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
अयोध्या। शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए नामित पर्यवेक्षक ने शनिवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए जीआईसी में स्थापित मॉनीटरिंग सेल से केंद्रों की लाइव निगरानी की। इस दौरान किसी भी केंद्र से अनियमितता नहीं मिली है।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी एवं इंटर सैन्य विज्ञान तथा द्वितीय पाली में इंटर की गृह विज्ञान, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए शासन की ओर से संयुक्त निदेशक एमडीएम उदयभान को जिले का पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
उन्होंने शनिवार को रुदौली तहसील के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली, सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शुक्लापुर रुदौली व हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षक की उपलब्धता, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के रजिस्टर चेक किए। तदुपरांत सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर की क्रियाशीलता आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए शहर पहुंचे और जीआईसी में बने मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मॉनीटरिंग सेल में बैठकर पर्यवेक्षक ने सभी केंद्रों की लाइव निगरानी किया। हालांकि, किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने अपने दल बल के साथ चंद्रबली सिंह इंटर कालेज सिरसिंडा, बच्चू लाल इंटर कॉलेज पूरा बाजार, रामबली नेशनल इंटर कॉलेज गोशाईगंज और अंबेडकरनगर के जेडीजेबी इंटर कॉलेज खेमापुर, खेमराज स्मारक राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज खेमापुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदासपुर मझौली, कृषक इंटर कॉलेज रामपुरभगन, राम माधव इंटर कॉलेज बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं मिली है।
प्रेस सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शनिवार की परीक्षा के दौरान जिले में 2841 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, मंडल में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 12008 है। इनमें अयोध्या के अलावा अंबेडकरनगर में 2525, सुल्तानपुर में 2460, बाराबंकी में 2459 और अमेठी में 1723 परीक्षार्थी शामिल हैं।