{"_id":"fa3c3efcc5d59bfbd74b94f59c13566c","slug":"during-tazia-processiontwo-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया जुलूस में करतब के दौरान दो घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया जुलूस में करतब के दौरान दो घायल, भर्ती
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
ताजिया जुलूस के दौरान शनिवार को अखाड़ों के करतब के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को ताजियों को करबला में दफन करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से जुलूस निकाला गया। ताजिया जुलूसों में शामिल अखाड़ों से जुड़े युवाओं ने करतब किया। नगर कोतवाली के नेवातीपुरा से निकले ताजिया जुलूस में देवकाली क्षेत्र में इलाके के अखाड़ा रहमते इस्लामिया के युवा करतब कर रहे थे।
इसी में अखाड़े से जुड़ा नेवातीपुरा निवासी शानू (22) पुत्र रियाजुल खान ट्यूब-रॉड तोड़ने का प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान रॉड का टुकड़ा शानू के गले में लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी युवकों ने शानू को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं फतेहगंज चौराहे के पास ताजिया जुलूस गुजरने के दौरान बेगमगंज मकबरा निवासी अनख (19) पुत्र जावेद करतब देख रहा था।
इसी दौरान एक युवक तलवार से करतब कर रहा था। इसी बीच अचानक अनख के गले में तलवार लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।