फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dr. Vashist will do research on the ancestors of Ram

राम के पूर्वजों पर डॉ. वशिष्ठ करेंगे शोध

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vashist will do research on the ancestors of Ram
अयोध्या। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आणविक जीव विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर डॉ. राजा वशिष्ठ त्रिपाठी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामनगरी के मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ संतों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने अयोध्या पर गहन शोध कर चुके वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. हरिप्रसाद दुबे से भी उनके आवास परमानंदपुर जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन

इस बीच अमर उजाला के लिए बात करते हुए प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि निकट भविष्य में उनकी भगवान श्रीराम के पूर्वजों (आनुवांशिकता) पर शोध करने की योजना है। भगवान श्रीराम के पूर्वजों में एक से एक महान राजा हुए हैं, उन पर शोध करने के साथ-साथ वे अयोध्या में सेमिनार, गोष्ठियां आदि का भी आयोजन करेंगे। कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही यह एहसास होने लगा है कि राम के आदर्शों को अब अयोध्या जीना चाहती है।
विज्ञापन

डॉ. हरिप्रसाद दुबे ने बताया कि प्रो. त्रिपाठी ने रामलला, हनुमानगढ़ी, भरतकुंड का दर्शन कर उसकी पौराणिकता के बारे में उनसे विस्तृत जानकारी हासिल की है। वे तीन दशक तक कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय लांस एजेंल्स में आनुवंशिकी का अध्यापन कर चुके हैं। उन्होंने अयोध्या में जगत गुरु डॉ. राघवाचार्य, आचार्य भरतदास शास्त्री सहित अन्य संतों से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed