फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dozens of villages surrounded by water due to the boom in Saryu

सरयू में उफान के चलते दर्जनों गांव पानी से घिरे

Tue, 24 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dozens of villages surrounded by water due to the boom in Saryu
अयोध्या सरयू के जल स्तर का दृश्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू में उफान तेज हुआ है। सरयू लाल निशान से 26 सेमी. ऊपर बह रही है। जिले के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कटान का खतरा बढ़ने के साथ ही पलायन भी तेज हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। तट बंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सरयू में उफान का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.97 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से 26 सेमी. ऊपर है। उधर सरयू में उफान के चलते दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में घिर गए हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं तो वहीं प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित पूराबाजार क्षेत्र के गांव मूडाडीहा, सलेमपुर पीपरी संग्राम, मडना माझा, मदरहिया, सेवरहवा, उरदहवा गिलन्ट, लोनियाना, गुप्तार का पुरवा, रामपुर पुवारी, माझा बलुइया सहित कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। रामपुर पुवारी के प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि बाढ़ पीड़ित गांवों के निचले हिस्सों में तेजी से पानी भर रहा है। दर्जनों घर पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ना के प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने कहा कि जो स्थान अभी पानी में नहीं डूबे हैं, वहां कटान लगी है। फसल सहित खेत नदी में समा जा रहे हैं। एसडीएम सदर ज्योति सिंह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, बाढ़ से निपटने के इंतजाम कर लिए गए हैं। रुदौली तहसील क्षेत्र के रौनाही तटबंध के दक्षिण बसे 24 गांव लगातार हो रही बारिश के चलते जलमग्न हो गए हैं।
गांव की करीब पांच हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई हैं, बाढ़ जैसे हालात हैं। नैपुरा, मुटौली, पसैया, संडरी, जैथरी, जहांगीराबाद, रसूलपुर, आख्तियापुर सहित दर्जनों गांव के किसानों की धान की फसल जलमग्न होकर तबाह हो चुकी है। जैथरी निवासी राम मनोज यादव, विश्राम यादव, मुमताज ने बताया कि गन्ने की फसल पानी में डूब चुकी है।
मानपुर निवासी अनिल वर्मा, राम प्रकाश यादव, संतोष वर्मा का कहना कि हमारे गांव की तीन सौ बीघा धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि जल्द ही पम्प कैनाल लग जाएगा। जिसके बाद समस्या दूर हो जाएगी।

बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जो क्षेत्र पानी से घिर गए हैं वहां आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था करा दी गई है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। यहां समस्त संसाधन उपलब्ध हैं। लेखपालों को बाढ़ प्रभावित गांवों में कैंप करने को कहा गया है। जिससे बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता दी जा सके। तटबंधों की निगरानी 24 घंटे की जा रही है।- जीएल शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed