{"_id":"62c0918d10b93b2b76165e3a","slug":"double-decker-bus-overturns-17-passengers-injured-faizabad-news-lko6378747190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल डेकर बस पलटी, 17 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल डेकर बस पलटी, 17 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डबल डेकर बस पटरंगा थाना क्षेत्र में गहरे गड्ढे में पलट गई। उसमें करीब 70 लोग सवार थे जिनमें से लगभग 17 लोग घायल हो गये। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, सभी प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को चले गये।
शनिवार दोपहर लगभग 11:30 बजे एक डबल डेकर एसी बस बिहार से 70 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली गांव के समीप पहुंचते ही चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़े और बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घटना की जानकारी होने पर हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और करीब 17 घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी खैरनपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छोड़ दिया गया, सभी अन्य वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गये।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी के अनुसार बस में सवार दीपक कुमार, अनुज सिंह, कर्मवीर सिंह, दिनेश लाल, रवि कुमार, मोहम्मद आलम, इस्तेखार, शाहनवाज, रुचि, दीपिका, शाहफुल निशा, जावेद अहमद, विकास कुमार, रामनिवास, कालीचरण, जुबेदा व हसनैन घायल हुए। गनीमत रही कि इन्हें हल्की चोटें ही आईं, सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होता दिख रहा है।