फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Do not get treatment in Circle Hospital on second day

मंडलीय अस्पताल में दूसरे दिन भी नहीं मिला इलाज

Tue, 22 Aug 2017 10:28 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 22 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Do not get treatment in Circle Hospital on second day
मंगलवार को मंडलीय चिकित्सालय में बंद पड़ा ओपीडी व कक्ष। - फोटो : अमर उजाला
दर्शननगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चिकित्सक सुबह से ही हड़ताल पर रहे। भीषण गर्मी में सुबह से ही मरीजों का तांता लगने लगा लेकिन ओपीडी कक्ष में सारी सेवाएं ठप रहीं, न तो पर्चा बना और न ही डॉक्टर बैठे। करीब 11 बजे इस हड़ताल को अवैध बताते हुए प्रभारी सीएमएस के आदेश पर ओपीडी तो शुरू कराई गई लेकिन जांच आदि सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन



बता दें कि सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने आई एक महिला के तीमारदारों ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अजय चौधरी की पिटाई कर दी थी। दबंगों की करतूतें सीसीटीवी में कैद हो गई थीं और कोतवाली अयोध्या में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही पीएमएस संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारियों व चिकित्सकों ने ताला बंद करके हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को भी ओपीडी व अन्य जांच सुबह से ही ठप रही। हालांकि चिकित्सकों व कर्मचारियों में हड़ताल को लेकर उहापोह की स्थिति रही। आठ बजे से ही चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड़ एकत्र होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथालॉजी आदि ठप रहने से मंगलवार को मरीजों का हुजूम एकत्र होने लगा लेकिन पर्चा भी नहीं बन रहा था। मरीज घंटों ओपीडी कक्ष से लेकर पूरे अस्पताल में घूमते रहे। सुबह करीब 11 बजे सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा के निर्देश पर ओपीडी शुरू तो हुई लेकिन अल्ट्रासाउंड, खून, जांच, शुगर जांच, एक्सरे आदि सेवाएं ठप रहीं।


एक आरोपी गिरफ्तार : अयोध्या कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी की पहचान करते हुए उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कूढ़ा केशवपुर निवासी घनश्याम तिवारी के रूप 
में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed