फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DM took stock of bridge construction

डीएम ने लिया निर्माणाधीन पुल का जायजा

Sat, 23 Jan 2016 12:23 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of bridge construction
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार को अचानक आचार्य देव नगर स्टेशन के निकट रीडगंज के रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य पूर्ण कराने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर को 28 फरवरी की डेड लाइन दी है।
विज्ञापन


डीएम सिटी मजिस्ट्रेट वीपी पांडेय और प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पश्चिम की ओर से चढ़कर ओवरब्रिज के टॉप तक का मुआयना किया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से पूछा कि कितने दिन में रेलवे ओवरब्रिज चालू हो जाएगा?
विज्ञापन


इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने रेलवे का कार्य पूर्ण होते ही चालू होने की बात कही। डीएम ने कहा कि वह अपना काम पूरा कराएं, रेलवे के उच्चाधिकारियों से वह फोन पर वार्ता कर एक माह में कार्य पूर्ण कराने के लिए कहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को कार्य पूर्ण करने की डेड लाइन 28 फरवरी तय की। कहा कि पुल का लोकार्पण मार्च में कराना है। पुल के चालू हो जाने से जन सामान्य को आवागमन का मार्ग सुगम होगा।


लोगों ने डीएम से फतेहगंज, मोदहा, जेबी स्कूल, बेनीगंज (शाहजहांपुर), परिक्रमा मार्ग पर बड़ी बुआ व अयोध्या में टेड़ी बाजार रेलवे कोल साइड की रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed