{"_id":"ec37374583014e2cbb779bad922db8d5","slug":"dm-circle-will-grow-by-40-per-cent-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी तक बढ़ेगा डीएम सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी तक बढ़ेगा डीएम सर्किल रेट
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट की मूल्य सूची में सदर तहसील का कुछ इलाका सबसे ऊपर है। हालांकि डीएम सर्किल रेट के जरिये आय के साथ ही ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसीलिए ग्रामीण क्षेत्र में मूल्य अधिक बढ़ाने से परहेज किया गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बीते दिन अफसरों के साथ बैठक की। पांच अगस्त तक आम लोगों से इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार और उप निबंधकों से मूल्य सूची के प्रस्ताव के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक सभी तहसीलों में औसत वृद्धि अलग-अलग है। सदर तहसील में मूल्य सूची में औसत वृद्धि पिछले साल की अपेक्षा 20 से 25 फीसदी अधिक प्रस्तावित है। लेकिन इसमें कुछ क्षेत्रों में अधिकतम 40 फीसदी तक बढ़ोतरी आंकी गई है।
इसके साथ ही मिल्कीपुर में सात से 19 फीसदी, सोहावल में 10 से 20 फीसदी, रुदौली में 10 से 25 प्रतिशत और बीकापुर में 10 से 25 फीसदी की औसत बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय शंकर दुबे ने बताया कि बाजार मूल्य में वृद्धि के मद्देनजर तैयार प्रारंभिक प्रस्ताव को आम लोगों के अवलोकन के लिए उनके कार्यालय के साथ ही सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सभी उप जिलाधिकारी/उप निबंधक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
कोई भी व्यक्ति पांच अगस्त को शाम पांच बजे तक अपना सुझाव/आपत्ति जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ जिला निबंधक, सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय में प्रस्तुत कर कर सकता है। इसके बाद प्राप्त सुझाव/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।