{"_id":"cb8d23f75f843fee349b0e46dec68ab7","slug":"divisional-hospital-dedicated-to-the-general-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अस्पताल आम जन को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अस्पताल आम जन को समर्पित
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को 100 शैय्या युक्त मंडलीय अस्पताल का लोकार्पण किया। इस दौरान यहां परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन हुआ। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए आए लोगों को नेटवर्किंग में समस्या होने से निराश होना पड़ा।
मौके पर सपा जिलाध्यक्ष को छोड़ कर कोई जनप्रतिनिधि नहीं था। समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, विधायक तेजनारायण पांडेय, अभय सिंह, लीलावती कुशवाहा आदि लखनऊ में ही मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।
शुक्रवार को सुबह से ही दर्शननगर स्थित तीन सौ शैय्या अस्पताल में गहमागहमी का माहौल रहा। अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। चिकित्सालय परिसर में दो पंडाल लगाए गए थे। एक वीआईपी के लिए था तो दूसरा आम जन के लिए।
विज्ञापन
मंडल भर से तैनात किए गए 21 चिकित्सकों के जरिए अस्पताल को शुरू किया गया। हालांकि उद्घाटन के समय जिलेभर के स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। दर्शननगर स्थित निर्माणाधीन तीन सौ शैय्या वाले अस्पताल में 100 शैय्या का शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकार्पण किया।
लेकिन ऐन वक्त पर सर्वर डाउन होने की वजह से मुख्यमंत्री के संदेश को कोई सुन नहीं पाया। मंडलीय अस्पताल में मुख्य यजमान की भूमिका में सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. छैल विहारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके कनौजिया रहे। दोपहर में बरसात की वजह से लोग पंडाल से भाग कर अस्पताल के अंदर चले गए।
विभाग की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। इस मौके पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम यादव, सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत पांडेय, रोली यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।