{"_id":"594abc014f1c1b93448b4710","slug":"district-plan-sanctioned-3-billion-43-carores","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना को तीन अरब 43 करोड़ रुपये की मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना को तीन अरब 43 करोड़ रुपये की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में तीन अरब 43 करोड़ 38 हजार रुपये की जिला योजना को कुछ संशोधनों के साथ अनुमोदित किया गया। बैठक में सदस्यों ने कई मुद्दे उठाए, प्रभारी मंत्री ने इन पर होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया।
बैठक में डीआईओएस और एक बीडीओ की किरकिरी भी हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक बार फिर जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण का मामला उठाया गया।
जिस पर मंत्री ने सहमति जताई। विधायकों से सौ नए हैंडपंप व सौ रिबोर के प्रस्ताव लेने को कहा। सांसद लल्लू सिंह ने जिले में किराए के भवनों में चल रहे होम्योपैथिक अस्पतालों के लिए भवन का प्रस्ताव रखा। इस पर अस्पतालों के भवन का प्रस्ताव बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में शामिल सदस्यों की मानें तो जिला योजना समिति की सदस्य प्रियंका सेन ने पीएचसी हैरिंग्टनगंज के एक डॉक्टर को वहां से हटाने का प्रस्ताव रखा तो प्रभारी मंत्री ने डॉक्टर को हटाने के लिए कहा। गोसाईगंज स्थित जिला पंचायत के स्कूल में कमरों व चारदीवारी की चर्चा के दौरान डीआईओएस की किरकिरी हुई।
उन्होंने जो जानकारी पेश की एमएलसी हीरालाल यादव ने उसे गलत करार दिया। कहा कि उन्होंने स्वयं वहां कमरे दिए हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम से मामले की जांच कराने के साथ ही डीआईओएस से स्पष्टीकरण लेने को कहा। स्वच्छता को लेकर मवई के खंड विकास अधिकारी आंकड़ों में उलझ गए।
इस पर उनकी किरकिरी हुई, आंकड़े सही नहीं होने की बात कही गई। इस पर उनके बैठक से जाने की नौबत तक आ गई। सांसद विनय कटियार के प्रतिनिधि कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू ने रुदौली की सहकारिता और सिंचाई को बाराबंकी के बजाय जिले से संचालित करने की बात उठाई।
बैठक में तीन अरब 43 करोड़ 38 लाख रुपये की जिला योजना के बजट को सघन समीक्षा के बाद अनुमोदन किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि, जिला योजना के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जो भी कार्य कराए जाने हैं उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।
जनपद में जिस योजना के तहत जो भी बजट है उसमें पारदर्शिता रखते हुए गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। बैठक में सांसद अंबेडकरनगर हरिओम पांडेय, विधायक रामचंदर यादव, वेदप्रकाश गुप्त, इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ, शोभा सिंह, एमएलसी हीरा लाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह मौजूद रहे।