{"_id":"5d349e4e8ebc3e6d250db707","slug":"dispute-faizabad-news-lko472041880","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में खुरपे से महिला की नाक काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में खुरपे से महिला की नाक काटी
विज्ञापन
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र मवई के बैहारी गांव में हुए मामूली विवाद में एक महिला ने दूसरी महिला पर खुरपे से हमला कर उसकी नाक काट ली। खून से लथपथ महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं आरोपी महिला का आरोप है कि उसे लोगों ने जमकर लाठी-डंडे से पीटा है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
बैहारी निवासी अयाज की छत का पानी गांव के ही मक्खन लाल के घर की तरफ रास्ते में गिरता है। अयाज का आरोप है कि शनिवार शाम गड्ढा हो जाने के कारण वह उसमें मिट्टी डाल रहे थे।
तभी मक्खनलाल की पत्नी नीलू आई और गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गई। इस दौरान उसकी पत्नी सकीरुन निशा भी आ गई और दोनों में कहासुनी होने लगी।
इसी बीच नीलू ने सकीरुंन निशा की नाक पर खुरपे से वार कर दिया, जिससे उसकी नाक कट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी मवई पहुंचाया। जहां से डॉ. निखिल आर्य ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं नीलू का आरोप है कि मेरी जमीन पर कब्जे की नीयत से अयाज मिट्टी डाल रहे थे, जिसको मना किया गया तो गालियां देते हुए अयाज और उनके भाई असीर और पत्नी सकीरुंन निशा उसे मारने लगीं।
बताया कि वह धान की बैरन खोदने खेत जा रही थीं इसलिए हाथ में खुरपी थी जो बीच-बचाव में उनकी नाक पर लग गई थी। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अयाज, असीर और मक्खनलाल का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।