फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dip faith on Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 13 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
dip faith on Sharad Purnima
अयोध्या- सरयू में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला विभिन्न मंदिरो की ओर निकल पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक मंदिरो में दर्शन-पूजन के लिए तांता लगा रहा। वहीं दंतधावनकुंड पर परंपरागत ढंग से क्षीरशायी विष्णु भगवान की भव्य झांकी भी सजाई गई। इसके अतिरिक्त धारा 370 व चंद्रयान-2 पर आधारित झांकी भक्तों के श्रद्धाकर्षण का केंद्र बनी।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त से ही अयोध्या के विभिन्न घाटों समेत फैजाबाद के गुप्तारघाट पर भक्तों का रेला रहा। श्रद्धालुओं ने मां सरयू का पूजन अर्चन कर दीपदान किया। इसके बाद विभिन्न मंदिरों रामलला, कनकभवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ आदि में भी माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम दंतधावन कुंड पर परंपरागत ढंग से क्षीरशायी भगवान की मनोरम झांकी सजाई गई। मेला भी लगा। क्षीरशायी भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। साकेत भूषण समाज के तत्वाधान में दंतधावन कुंड पर लगातार 125वें वर्ष क्षीरशायी भगवान की सुभव्य झांकी सजाई गई।
कुंड में शेष शय्या पर विराजमान भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान की नाभि कमल पर विद्यमान ब्रह्मा जी की नौका बिहार में साथ-साथ विचरण करते देवर्षिनारद जी का दर्शन-पूजन कर भक्त कृतार्थ हुए। भगवान की नाव नेवरिया अवसर पर मेला भी लगा, जिसमें हजारों भक्त उमड़े।

साकेत भूषण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षीरशायी भगवान को 11 कुंतल खीर का भोग लगाकर भक्तों को खीर प्रसाद का वितरण किया गया।
महामंत्री नंदलाल गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष धारा 370 व चंद्रयान-2 पर आधारित झांकी भी भव्यता की मिशाल बनी। झांकी के अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता आदि ने भगवान का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed