फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees will visit Ramlala in 16 queues

Ayodhya News: 16 कतारों में भक्त करेंगे रामलला के दर्शन

Sun, 26 Feb 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees will visit Ramlala in 16 queues

विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्म भूमि के सुरक्षा सलाहकार बीएसएफ के सेवानिवृत्त डीजी केके शर्मा शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। देर शाम को कारसेवक पुरम में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

बैठक में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर मंथन किया गया। तय हुआ है कि मंदिर निर्माण के बाद नई दर्शन व्यवस्था के तहत 16 कतारों में भक्तों को राम लला का दर्शन कराया जाएगा। इससे भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी। अभी दर्शन की मात्र चार कतारें ही लगती हैं। मंदिर बन जाने के बाद हर रोज करीब एक लाख दर्शनार्थी रामलला के दरबार में पहुंचेंगे। ऐसे में भीड़ नियंत्रण का प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंदिर बन जाने के बाद 8 पुरुष और 8 महिला लाइन में भक्तों को दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगी। रामलला के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद जनवरी 2024 से यह नई व्यवस्था लागू करने की योजना है। बैठक में राइट्स के इंजीनियरों ने भी भीड़ नियंत्रण को लेकर अपना सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे रविवार को इसको लेकर ट्रस्ट व समिति के पदाधिकारियों के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन भी देंगे। सुरक्षा उपकरण किन-किन जगहों पर लगाया जाए, परिसर में कितने सीसीटीवी कैमरे लगें, यात्रियों के सामानों की जांच पड़ताल के लिए कहां और कैसे व्यवस्था की जाए, इन सब बिंदुओं पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्रा, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed