{"_id":"57d58f554f1c1b3d3b31c509","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-surya-kund","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
फैजाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-रविवार को सूर्यकुंड में बड़े इतवार पर आयोजित मेले में लगे झूले व पकवान से मेले का लुत्फ उठाते बच्चे व लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारविवार पर जिले के दो सूर्यकुंडों में स्नान और आचमन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा कर आस्था व्यक्त की। इन स्थलों पर सुरक्षा के बीच विशाल मेला लगा। दर्शन नगर के सूर्यकुंड पर फैजाबाद समेत आसपास के जिले के लोगों का हुजूम शनिवार शाम ही पहुंच गया।
भोर तीन बजे से भक्तों ने कुंड में स्नान के साथ भुवन भास्कर की पूजा की। स्नान व पूजन का सिलसिला रात आठ बजे तक चला। मेले में सर्कस, जादू, झूलों और ड्रैगन ट्रेन की सवारी का बच्चों ने लुत्फ उठाया। मेले में चेन स्नेचिंग की घटनाएं भी खूब हुईं।
किसी के गले की चेन उड़ी तो किसी के कान की बाली चोरी हो गई। बाली खींचने से एक महिला का कान फट गया। पुलिस ने कई महिलाआें को पकड़ा मगर वे निर्दोष होने की बात कहती रहीं। कुंड में स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए मोटरबोट व गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन
उधर, तारुन में भादो मास के अंतिम रविवार (बड़ा इतवार) पर ऊंचगांव रामपुर भगन के बीच स्थित पौराणिक स्थल सूर्यकुंड पर विशाल मेला लगा। मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ ने कुंड में स्नान और आचमन कर सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की। मेले में तमाम दुकानें भी सजी थीं। बच्चों ने झूला, सर्कस का खूब लुत्फ उठाया। स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मेले की व्यवस्था में लगे रहे।