फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees Examination

मूर्ति विसर्जन में भक्तों की होगी अग्नि परीक्षा

Wed, 02 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees Examination
सोहावल। नवरात्र का पर्व अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रतिमा मूर्ति विसर्जन में महज चार दिन बचे हैं, लेकिन इसे लेकर प्रशासनिक अमला गंभीर नहीं है। सरयू के ढेमवा घाट पर लगभग दो सौ प्रतिमाओं का विसर्जन होता है मगर घाट तक प्रतिमाओं को ले जाना दूभर होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर पखवारा भर पहले एडीएम प्रशासन, एसडीएम सोहावल, तहसीलदार व बाढ़ खंड के अभियंताओं ने पूजा समिति के लोगों के साथ घाट का निरीक्षण कर विसर्जन कराने की रूपरेखा खींची थी। पुल बनने से घाट और मार्ग की दुर्दशा देख सभी परेशान थे।
विज्ञापन

पक्की सीढ़ियों सहित घाट के विसर्जन प्लेटफार्म को पक्का बनाने के लिए 24 घंटे में प्रस्ताव मांगा था, लेकिन बजट और बरसात का बहाना लेकर बाढ़ खंड ने इससे हाथ खड़े कर लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एकल मार्ग से रेत की बोरियों से बनाये जा रहे घाट के प्लेटफार्म पर विसर्जन की तैयारी की जा रही है। यही नहीं, करीब पांच सौ मीटर वापसी मार्ग को पाटकर खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा था, जिसे कई दिन से बारिश के चलते रोक दिया गया।

बुधवार को इस मार्ग पर पटाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली तक नहीं निकल पा रहे थे। पूजा समिति के अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी भक्तों पर भारी पड़ सकती है। तहसीलदार वीके सिंह ने बताया कि समय और संसाधनों के हिसाब से सुरक्षित विसर्जन कराने की तैयारी चल रही है, विसर्जन के समय तक सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed