फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Devotees became witnesses of Shiva-Parvati marriage

शिव-पार्वती विवाह के साक्षी बने भक्त

Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees became witnesses of Shiva-Parvati marriage
अयोध्या। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रामनगरी के शिवमंदिरों में मंगलवार देर रात शिव-पार्वती विवाह की रस्म अदा की गई तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। सिद्धपीठ नागेश्वरनाथ से निकली भूत भावन भोलेशंकर की बरात क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से देर रात वापस पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद विवाह की रस्म शुरू हुई तो पूरी रात मंदिर परिसर में विवाहोत्सव का उल्लास छलकता रहा। विवाह की रस्म अदायगी के बीच हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में कैलाश पर्वत की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी थी। कैलाश पर्वत पर शिवजी की बरात को लेकर सभी देव अपनी-अपनी पत्नियों के साथ विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देेवों की पत्नियां शिव को दूल्हा रूप में देखकर कहती हैं देखि सिवहि सुरत्रिय मुसुकाहीं, वर लायक दुलहिनि जग नाहीं। विवाह की रस्म शुरू होती है तो माहौल भक्तिमय हो उठता है।
विधिविधान पूर्वक विवाह की रस्म पूरी कराई जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ विवाह महोत्सव का साक्षी बनने के लिए मौजूद रहती है।
पौराणिक पीठ नाका हनुमानगढ़ी स्थित शिवमंदिर में भी विवाहोत्सव की धूम रही। भगवान शिव की सजी भव्य झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। महंत रामदास ने बताया कि विधिविधान पूर्वक वैदिक पंडितों के निर्देशन में धूमधाम से विवाह महोत्सव मनाया गया।
वहीं मंगलवार देर रात रुदौली के शिवधाम शिवपुरी से भव्य शिव बरात निकाली गई। बरात की अगुवानी मोहल्ला कटरा में विधायक रामचंद्र यादव ने की।
ब्लॉक बीकापुर ग्राम सभा सराय भनौली मजरा नियाई में स्थित लगभग 500 वर्ष पुराना शिव मंदिर महादेवन पर हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
‘बोल बम और हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ कमला नेहरू भवन रिकाबगंज से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन हेतु भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुप्तारघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

शोभायात्रा में केशव बिगुलर, बजरंगी साहू, किशोर कनक, सुनील मौर्य, किशन मौर्य, सुनील गौड़, अरुण गुप्ता, मनोज गौड़, बब्लू सोनकर, अमित तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed