फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development stick in one hand Bulldozer in the other - Yogi Adityanath

एक हाथ में विकास की छड़ी दूसरे हाथ में बुलडोजर- योगी आदित्यनाथ

Wed, 23 Feb 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Development stick in one hand Bulldozer in the other - Yogi Adityanath
बीकापुर विधानसभा में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मिल्कीपुर व बीकापुर में कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर पर ताला डलवा दिया था।
विज्ञापन

वहीं सपा के कार्यकाल में रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं गईं। सैकड़ों राम भक्त मारे गए थे, लेकिन आज पूरा विश्व अयोध्या की ओर देख रहा है। हमारे एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुलडोजर का स्टेयरिंग।
विज्ञापन

गुंडों, आतंकवादियों के खात्मे के लिए हम बुलडोजर का इस्तेमाल करते रहेंगे। उन्होंने दोनों ही क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
मिल्कीपुर में पांच नंबर ट्यूबवेल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यदि अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे तो उत्तर प्रदेश में 325 सीट वाली दमदार और मजबूत सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको दमदार और असरदार सरकार चाहिए या फिर दुमदार और मजबूर सरकार। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ धाम की कृपा से मिल्कीपुर प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा का जन्म हुआ है।
इसीलिए अयोध्या में हमने मिल्कीपुर से प्रचार की शुरुआत की है। कोरोना महामारी के दौरान हमने फ्री टेस्ट किए, फ्री उपचार की व्यवस्था की, फ्री में टीके लगवाए। इसके साथ ही डबल इंजन की सरकार लोगों को राशन का डबल डोज भी दे रही है।
क्या कभी सपा, बसपा और कांग्रेस ने यह काम किया था। पिछली सरकार में ईद और मोहर्रम पर बिजली आती थी, होली और दीपावली पर बिजली गुल हो जाती थी।
आज हमने बिना भेदभाव के प्रदेश वासियों को अनवरत बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करवाई है। आज बरगलाने के लिए बहुत सारे लोग आ गए हैं लेकिन आपको अगर शांति, सुरक्षा, सद्भाव के साथ विकास चाहिए तो आप सोच लीजिए कि आप को शांति, सुरक्षा और सद्भाव कहां मिल सकता है।
योगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 45.50 लाख मकान गरीबों के बने। सिर्फ अयोध्या जनपद में 48 हजार गरीब परिवारों के लिए मकान की व्यवस्था की गई। इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फ्री राशन, पेंशन सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के संचालित हो रही हैं। कोरोना महामारी में भाजपा के लोग घर-घर लोगों की मदद कर रहे थे तब सपा, कांग्रेस और बसपा वाले गायब थे।
सीएम ने कहा कि सपा प्रदेश में विकास नहीं चाहती। आप लोगों के इस हुजूम को देखकर लग रहा है कि 10 तारीख के बाद उन्हें मायूसी ही हाथ लगेगी।
योगी ने कहा कि सपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि सरकार को युवाओं को स्मार्ट फोन नहीं देना चाहिए, लेकिन हमने संकल्प लिया है कि अभी हमने टैबलेट और स्मार्ट फोन देने के लिए एक करोड़ युवाओं को चिह्नित किया है।
10 मार्च के बाद सरकार बनने पर हम दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन के साथ नौकरी व अन्य रोजगार के लिए ऑनलाइन खर्चा भी वहन करेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेकर अपना एजेंडा लोगों के सामने रख दिया है। समाजवादियों का हाथ आतंकवाद के साथ, इनकी संवेदना आम जनमानस के साथ कभी नहीं रही है।
समाजवादी पार्टी दंगाइयों का सहयोग करती है। आतंकवादियों का सहयोग करती है। सपा की पहचान अराजक तत्वों से होती है। वहीं भाजपा की पहचान विकास व राम मंदिर, बहन बेटियों की सुरक्षा के संकल्प एवं गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने वाले दल के रूप में होती है।
सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज सुचितागंज में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा के मुफ्त बिजली देने के वादे को छलावा बताते हुए कहा कि अब उनके द्वारा मुफ्त बिजली देने का वादा किया जा रहा है।
जो सिर्फ छलावा है। सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाएं जाति-समुदाय मे बांटकर दी जाती रहीं, लेकिन डबल इंजन की मौजूदा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

कोरोना काल जैसी महामारी से निपटने के लिए मुफ्त वैक्सीन, राशन, बेरोजगार प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराने सहित 18 से 20 घंटे बिजली देेने का काम किया।
सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि सबका साथ लेकर सरकार बनाई लेकिन विकास सिर्फ सैफई परिवार का किया। जनमानस को बरगला कर केवल कुर्सी हथियाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों को वोट देना बहुत बड़ा पाप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed