फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development Department staff will not work today

आज से काम नहीं करेंगे विकास विभाग के कर्मचारी

Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Development Department staff will not work today
फैजाबाद में विकास भवन में बैठक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बीकापुर के लेखाकार के साथ ब्लॉक प्रमुख से की गई अभद्रता के विरोध में राज्यकर्मचारियों ने आस्तीनें चढ़ा ली है। शुक्रवार को जिले के सभी विकास कार्यालयों में तालाबंदी करके विकास भवन पर धरने की घोषणा कर दी गई। गुरुवार को सभी कर्मचारी संगठनों ने बैठक करके इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन


विकास भवन में गुरुवार को यूपी ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, लेखा कर्मचारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित अन्य संगठनों के नेताओं और कर्मचारियों ने विकास भवन में बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में बीकापुर के लेखाकार जगदीश प्रसाद शुक्ल के मामले पर चर्चा की गई। कहा गया कि घटना के बाद ही डीएम व सीडीओ को ज्ञापन देकर सात दिन में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने सहित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई थी लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बावजूद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। कहा गया है कि ब्लॉक पर कर्मचारियों के धरने के बावजूद ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह अपने निजी असलहाधारी अंगरक्षकों/सहयोगियों के साथ ब्लाक आकर भयाक्रांत कर 
रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed