फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deputy CM unveils statue of Kar Sevak late Ram Achal Gupta

डिप्टी सीएम ने किया कारसेवक स्व रामअचल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण

Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM unveils statue of Kar Sevak late Ram Achal Gupta
अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शुजागंज बाजार निवासी राम अचल गुप्ता के समाधि स्थल पर स्थापित मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण करने के पश्चात बलिदानी कारसेवक की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच पर उन्होंने राम अचल गुप्ता की पत्नी राजकुमारी, पुत्र संदीप व संजय गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण ही रामअचल गुप्ता को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि आज वह दिन आ ही गया कि इनके प्रतिमा के अनावरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। शुजागंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में शहीद कारसेवक का समाधि स्थल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 वर्ष पूर्व रामअचल गुप्ता की मूर्ति की स्थापना समाधि स्थल पर की गई थी। परिजनों द्वारा किसी बड़े भाजपा नेता द्वारा मूर्ति का अनावरण कराए जाने की मंशा व्यक्त की गई थी।
डिप्टी सीएम ने मंगलवार को जब उनकी प्रतिमा का अनावरण किया तो उनके परिवारीजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। दिवंगत कारसेवक की पत्नी राजकुुमारी ने कहा कि हमारे पति जिस सम्मान के हकदार थे, उसे आज डिप्टी सीएम ने पूरा किया।
पुत्र संदीप ने कहा कि भाजपा ने जो सम्मान हमें व हमारे पिताजी को दिया वह सदैव याद रहेगा। कार्यक्रम के उपरांत डिप्टी सीएम रुदौली गए और वहां निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज कार्य का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कारसेवक राम अचल गुप्ता के नाम पर इस पुल का नाम रखने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 25 वर्ष तक रहेगी, यह हमें पूरा विश्वास है।
जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार, गुंडई, दलाली आदि के रास्ते बंद हो गए हैं। आज योजनाओं का लाभ बिना किसी के हस्तक्षेप से पात्रों तक पहुंच रहा है।
इस दौरान उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास के संबंध में संवाद भी किया व रुदौली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास के संबंध में जानकारी ली।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरयू नदी में बने पीपा पुल की जगह पक्का पुल निर्माण की मांग रखी। कुछ किसानों ने बताया कि रौनाही तटबंध के पास स्थित गांवों में पानी की निकासी न होने के कारण बरसात के मौसम में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो जाती है।

इस समस्या को दूर करने के लिए रौनाही तटबंध पर पंपिंग स्टेशन बनाए जाने की मांग की। डिप्टी सीएम इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय, रघुनन्दन चौरसिया, अजीत सिंह, अशोक कसौधन, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ग्राम प्रधान हयात नगर जगत नारायण पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed