फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deputy CM reached Ayodhya, discussed with trustees

डिप्टी सीएम पहुंचे अयोध्या, ट्रस्टियों के साथ की चर्चा

Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM reached Ayodhya, discussed with trustees
अयोध्या। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी देर शाम अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की। इसके बाद कारसेवकपुरम पहुंचकर ट्रस्टियों के साथ चर्चा की। उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से आज नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। चंपत राय ने डिप्टी सीएम को पीएम के दौरे को लेकर की गई तैयारियों की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बंद कमरे में करीब एक घंटे तक ट्रस्टियों के साथ चर्चा की। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र, युगपुरूष स्वामी परमानंद, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र, अशोक तिवारी सहित विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed