{"_id":"6221164e11e13f4095205ead","slug":"deployment-of-counting-personnel-done-after-counting-of-votes-faizabad-news-lko6202634103","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों की गिनती के कर दी गई मतगणना कार्मिकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों की गिनती के कर दी गई मतगणना कार्मिकों की तैनाती
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती के लिए कुल 400 कर्मचारियों की जरूरत होगी। मतगणना कर्मचारियों की गुरुवार को तैनाती कर दी गई। इनको शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय परिसर में दो पालियों मेें प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रिजर्व पार्टियों को लेकर कुल 95 मतगणना पार्टियों की जरूरत होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांचों विधानसभा के लिए कुल 15 पार्टियां लगाई जाएंगी।
ईवीपीएम की गिनती के लिए 10 पार्टियां लगाई जाएंगी। कुल मिलाकर गिनती के लिए लगभग 120 पार्टियों की व्यवस्था होगी। साथ ही ईवीएम लाने सहित अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त कार्मिकों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
कुल लगभग 400 लोगों की आवश्यकता है। एक मतगणना पार्टी में तीन कर्मी रहेंगे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अनीता यादव के निर्देश पर मतगणना कार्मिकों के लिए पहला रेंडमाइजेशन कर दिया गया है।
कर्मचारियों को ड्यूटी कार्ड भेज दिया गया है। कार्मिकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में दो पालियों में होगा। पहली पाली में 11 से साढ़े 12 बजे तक कार्मिकों को और दूसरी पाली में एक से तीन बजे तक माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षित किया जाएगा।
मतगणना की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के मतगणना के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए जा रहे मतगणना स्थल का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया।
सभी कार्य को समय पर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कहा कि मतगणना का कार्य त्रुटिविहीन एवं पारदर्शिता के साथ कैमरे की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। सभी पंडालों में लगाए गए कैमरों की जांच समय पर पूर्ण करते हुए मतगणना के लिए सक्रिय करें।