फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   demand for an impartial investigation from SSP

एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 19 Oct 2015 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
फैजाबाद/अमर उजाला Updated Mon, 19 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को क्षेत्रीय लोगों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे महराजगंज के जलालुद्दीन नगर निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शंभू ने बताया कि उनके क्षेत्र में 17 अक्तूबर को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान उनका किसी से कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। इसके बावजूद गोसाईगंज विधायक के इशारे पर गांव निवासी राम गोपाल मांझी ने झूठे आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करा दी। शंभू ने एसएसपी को ज्ञापन देकर प्रकरण की जांच कराने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने व्यापारियों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंच एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल के भाई की पत्नी रश्मि जायसवाल को संगठन के समर्थन से सोहावल द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव लड़ाया गया था। मतदान की पूर्व रात्रि समाज कल्याण मंत्री के पुत्रों ने पदाधिकारी के साथ मारपीट की।  
विज्ञापन


पुलिस ने साधारण धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं मंत्री पुत्रों ने सरोज तथा उनके परिवार व समर्थकों को बंधक बना पीटा। पुलिस के हस्तक्षेप पर सभी को छुड़ाया गया। प्रकरण में पुलिस ने मंत्री के दबाव में व्यापारी नेता तथा समर्थकों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी से प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed