फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deepotsav sarayu lamp lighting

Ayodhya News: दीपोत्सव में 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य

Thu, 21 Sep 2023 11:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 Sep 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
deepotsav sarayu lamp lighting
अयोध्या। दीपोत्सव मेले में इस बार सरयू तट पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने बैठक की। इसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आवासीय सभागार में आयोजित बैठक में निदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी दीपोत्सव प्रखर मिश्रा व एडीएम सिटी/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल मौजूद रहे। एडीएम ने बैठक में बताया कि नौ नवंबर को गोवस्त द्वादशी, 10 नवंबर को धन त्रयोदशी, 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली दीपोत्सव और 12 नवंबर को दीपोत्सव का पर्व होगा। बताया कि इस दीपोत्सव पर 21 लाख दीयों को प्रज्ज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 25 हजार वालंटियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में दीपोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित संस्कृति, सूचना, पर्यटन, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा आदि के अफसरों ने अपने विभाग से तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अफसरों को सप्ताह भर में इस पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में दीपोत्सव पर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्जवलन, चौदह कोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम श्री पटेल ने बताया कि चौदह कोसी परिक्रमा/अक्षय नवमी 20 नवंबर को प्रात: 02.09 बजे से प्रारंभ होकर 21 नवंबर को रात्रि 11:38 बजे पर समाप्त होगी। पंचकोसी परिक्रमा 22 नवंबर को रात्रि 09.25 बजे से प्रारंभ होकर 23 नवंबर को शाम 07.21 बजे समाप्ति होगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 26 नवंबर को दोपहर 03:11 बजे से प्रारंभ होकर 27 नवंबर दोपहर 02.36 बजे पर समाप्त होगा। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने दीपोत्सव, परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान पुलिस विभाग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात आदि के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में सीएमओ डाॅ. संजय जैन, उपनिदेशक सूचना डाॅ. मुरलीधर सिंह, उपनिदेशक पर्यटन, एसपी सिटी, डीपीआरओ, संस्कृति, नगर निगम, परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed