{"_id":"5783d58d4f1c1b177a13dad0","slug":"decline-in-the-water-level-of-river-sarayu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के जलस्तर में गिरावट कटान का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के जलस्तर में गिरावट कटान का खतरा बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-गुप्तारघाट में सरयू का जल स्तर बढ़ने के बाद शुरू हो गई कटान ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू में पखवारे भर से तेजी से बढ़ रहे जलस्तर में ठहराव के साथ अब गिरावट शुरू हो गई है। नदी में गिरावट के बाद अब कछार के क्षेत्रों में कटान का खतरा गंभीर हो गया है। चिर्रा खजुरी व अयोध्या-बिल्वहरिघाट बंधा भी संवेदनशील हो गया है।
लगभग पखवारे भर से तेजी से बढ़ते जलस्तर से सरयू नदी तटीय इलाकों को अपने आगोश में समेटने लगी। तेजी से बढ़ते बाढ़ से कछार के दर्जन भर से अधिक गांव पानी से घिरे, लेकिन रविवार से जलस्तर में ठहराव के बाद गिरावट शुरू हो गई है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार की शाम चार बजे जलस्तर 91.890 मीटर पर पहुंच गया। बताया कि रविवार की मध्य रात्रि से नदी का जलस्तर ठहरने के बाद घटने लगा है। आधे सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा जलस्तर सुबह से एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को जलस्तर 91.820 मीटर पर पहुंचने की संभावना है। नदी के जलस्तर में गिरावट से कछार में कटान का खतरा गंभीर हो गया है। पूरा व मया ब्लाक के मड़ना बलुइया, मूड़ाडीहा, रामपुर पुआरी, उरदहवा के साथ ही रुदौली व सोहावल के कछार से सटे गांव कटान की जद में है। नदी के बढ़ते-घटते जलस्तर से अयोध्या-बिल्वहरिघाट व चिर्रा खजुरी बांध पर भी कटान का खतरा बढ़ गया है।