फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Death of son due to lightning, father scorching

बिजली गिरने से पुत्र की मौत, पिता झुलसा

Sun, 30 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Death of son due to lightning, father scorching
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के नगईपुर के सिवान में रविवार की सुबह अरहर की पिटाई कर रहे मजदूर पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना स्थल पर ही युवा पुत्र की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल वृद्ध पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मौके पर लोगों  की काफी भीड़ जमा रही। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तहसीलदार की मौजूदगी में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


रविवार को भोर तकरीबन सात बजे हैदरगंज थाना क्षेत्र के बेला रामबाग के मजरे बालडीहा निवासी मजदूर श्यामलाल (62) पुत्र लुटावन व उनका पुत्र राजेश (25) नगईपुर निवासी राधेश्याम दूबे के सिवान में उन्हीं की अरहर की पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक आकाश में बादल गरजे और बिजली काम कर रहे पुत्र के ऊपर जा गिरी। राजेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि चंद कदमों की दूरी पर काम कर रहे वृद्ध पिता गंभीर रूप से झुलस गया।

कुछ ही मिनटों में यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष शैलेंद्र गिरी ने झुलसे वृद्ध को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 


मृत मजदूर की पत्नी संगीता और तीन छोटे बच्चे लवकुश, कैलाश व अमित सहित परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed